मैनपुर नगर के युवा श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदारनाथ धाम

✍️छतीसगढ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद 

गरियाबंद जिला के ब्लाक मैनपुर की युवाओ ने ईश्वर के प्रति अपनी गहरी आस्था व श्रद्धा रखने वाले युवाओ साथियों ने चारोधाम धार्मिक स्थल उत्तराखंड जाने का एक सपना को साकार किया जिससे उनका जीवन सफल हो जाये यही कामनाओ के साथ मैनपुर नगर के युवा श्रद्धालुओ द्वारा बाबा केदारनाथ धाम का सामूहिक यात्रा के लिए निकले पढ़े श्रद्धालुओं ने प्रेस वार्तालाप पर फोनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ संवाददाता को बताया कि केदारनाथ की बड़ी महिमा है उत्तराखण्ड में मां यमुना ,मा गंगा, केदारनाथ और बद्रीनाथ ये चार प्रधान तीर्थ हैं, चारो के दर्शन का बड़ा ही महत्व है केदारनाथ के संबंध में लिखा है कि जो व्यक्ति केदारनाथ के दर्शन किये बिना बद्रीनाथ की यात्रा करता है, उसकी यात्रा निष्फल जाती है और केदारनाथ सहित नर-नारायण-मूर्ति के दर्शन का फल समस्त पापों के नाश पूर्वक जीवन मुक्ति की प्राप्ति बतलाया गया है बाबा केदारनाथ से हम लोगों ने अपने देश ,अपने राज्य ,अपने नगर और अपने घर परिवार , दोस्त ,रिश्तेदार के खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा यह मन्दिर एक छह फीट ऊँचे चौकोर चबूतरे पर बना हुआ है मन्दिर में मुख्य भाग मण्डप और गर्भगृह के चारों ओर प्रदक्षिणा पथ है बाहर प्रांगण में नन्दी बैल वाहन के रूप में विराजमान हैं वर्षों से केदारनाथ एक तीर्थ स्थल का महत्वपूर्ण रहा है मंदिर के सामने पुरोहितों की अपने यजमानों एवं अन्य यात्रियों के लिये पक्की धर्मशालाएं हैं, जबकि मंदिर के पुजारी एवं अन्य कर्मचारियों के भवन मंदिर के दक्षिण की ओर हैं हम सभी गुरुवार को बाबा केदारनाथ का दर्शन कर के गुरुवार रात्रि विश्राम किये और शुकवार को सुबह से अपने बस से सफर सुरु किये जो हम लोग शुकवार पुरे दिन सफर किये और यहीं बद्री नाथ मे विश्राम किया और आज शनिवार सुबह बाबा बद्रीनाथ का दर्शन प्राप्त हुआ जिसमे प्रमुख रूप से रुपेश साहु ,परस सिन्हा ,मुकेश सिन्हा ,केशव बंछोर,हर्ष दास,प्रवीण सिन्धे,निक्कू दिवान, वेद प्रकाश पचौरी ,दिनेश सचदेव, सुशील राजपूत,उमा शंकर आदि लोग धार्मिक यात्रा के लिए निकले है।केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी लगभग 315 किलोमीटर है जिसमे 7 से 8 घंटे की समय लग जाता है और कहां की मनुष्य जीवन में एक बार जरूर यह धार्मिक यात्रा करना चाहिए

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।