महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पाटन में कौही और ठकुराइन टोला में भगवान शिव के दर्शन करेंगे और क्षेत्र को देंगे करोड़ों के सौगात

जल संसाधन विभाग के लगभग 74 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पाटन में कौही और ठकुराइन टोला में भगवान शिव के दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर ठकुराइन टोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लक्ष्मण झूला का भूमि पूजन करेंगे कौही में जन संसाधन से जुड़ी 52 करोड़ 40 लाख रुपए की सररचनाओं का भूमि पूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री खमरिया नाला में 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे क्रीड़ा विभाग द्वारा ठकुराइन टोला में सौर सामुदायिक सिंचाई योजनाओं और तलाब भराई योजनाओं का लोकार्पण एवं कौही में 16 पंप के माध्यम से तलाब भराई योजना का लोकार्पण करेंगे

इनकी लागत 4 करोड़ 9 लाख हैl

कौही में कीड़ा द्वारा खर्रा एवं तरीघाट में क्रमशः 89 लाख और 57 लाख की लागत से सोलर पंप के माध्यम से तलाब भराई योजना का भूमि पूजन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार मुख्यमंत्री ने ठकुराइन टोला में भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हैं यहां लक्ष्मण झूला बनाने की घोषणा की थी लक्ष्मण झूला के पीछे तट के दूसरी ओर लैंडस्कैपिंग का कार्य भी किया जाएगा।

इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए 2 साल 2 दशमलव 90 करोड़ रुपए की राशि से तट पर की कार्य भी किया जाएगा खमरिया नाला में पुल के तैयार हो जाने से 25 गांव  को आवागमन में सुविधा   मिलेगा ।

क्रेडा के योजनाओं के माध्यम से ठकुराइन टोला, सिकोला, तेलीगुंडरा, जरवाय , खर्रा ,तरीघाट, में बड़ी आबादी में किसानों को खरीफ एवं रवि दोनों ही फसल के लिए लाभ पहुंचेगा भू जल संवर्धन के साथ ही निस्तारित सुविधा भी मिल पाएगी

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।