मछली मारने गए 5 ग्रामीण, नाले में फैली करंट 2 लोगों की हुई मौके पर मौत

महासमुंद : मछली को मारने गए 5 ग्रामीण करंट की चपेट में आ जाने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने भागकर जान बचाई है, परिवार में इस हादसे से उदासी छा गई  है, मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पतेरापाली के पांच ग्रामीण मनरेगा कार्य से वापस आकर सितली नाला डायर्वसन में मछली मारने के लिए जाल बिछा रहे थे, तभी नाला मे लगे पनडुब्बी पंप के चपेट में आ गए।

बता दे की – बिछाते समय जीवराज पहले करंट की चपेट में आया, उसके बचाने के लिए साकू भी गया, जिससे दोनों की करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, करंट से मरने वालों में साकू राम ध्रुव है, जिसकी उम्र 60 वर्ष है, इसके साथ ही दूसरे मृतक का नाम जीवराज है, जिसकी उम्र 55 वर्ष है, दोनों ग्राम पतेरापाली के निवासी हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।