पाटन ब्लाक के ग्राम तर्रा में वार्ड नं 4 में हैंडफंफ के पास 15 वित्त की राशि से गली सीमेंटीकरण का कार्य किया जाना है।
जिसमें भूमिपूजन सरपंच योगेश चंद्राकर उपसरपंच नवीन चंद्राकर लक्ष्मण चंद्राकर एवं ग्रामीण जन उपस्थित में
किया गया है
जिसमें लगभग 1200 फिट जगह का सीमेंटीकरण किया जाना जिस से लोगो को हैंडफंफ से पानी लाने ले जाने में काफी सुविधा होगी ।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत तर्रा के युवा सरपंच डॉ योगेश चन्द्राकर अपने गाँव के विकास को लेकर बहुत उत्साहित रहते है जैसे ही कोई कार्य की कार्ययोजना बनती है और स्वीकृति की राशि मिलती है तो तुरंत काम चालू करवाते हैं ।




