देहव्यापार का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा रेड, संदिग्ध अवस्था में मिली 5 महिलाएं और 1 व्यक्ति

रायगढ़ : पुलिस की टीम ने देहव्यापार से जुड़ी 5 महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ग्रामीणों की शिकायत पर खरसिया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, पकड़ी गई महिलाएं खरसिया, रायगढ़, अम्बिकापुर, और जशपुर की है।

पुलिस को सूचना मिली कि टेलीकोट गांव में कुछ महिलाएं और युवक इकट्ठा हुए है। और उनकी गतिविधियां संदिग्ध है। मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध हालात में महिलाएं पकड़ाई। मौके से 1 व्यक्ति श्याम कुमार वर्मा 56 साल निवासी पुरानी बस्ती खरसिया संदिग्ध अवस्था में मिला।

पकड़े गए लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया। वहीं इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर रेड कार्यवाही में टीआई राकेश मिश्रा, टीआई सौरभ द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर मनीष कांत सिंह, एएसआई पृथ्वीराज मोहंती, लक्ष्मी राठौर, लेडी हेड कांस्टेबल सरोजिनी राठौर और लेडी कांस्टेबल रंजीता चौहान शामिल थी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।