राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन

पाटन: छत्तीसगढ़ सरकार और लोकप्रिय मुख्यमंत्री के मनसानुरूप ग्राम तर्रा में आज ग्राम पंचायत एवं राजीव युवा मितान क्लब के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीशगढ़िया ओलिंपिक का शानदार आगाज हुआ।

जहां अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दाउ टिकेंद्र चंद्राकर जी,सुश्री संतोषी तिवारी जी,एस एल चंद्राकर जी,बी आर यदु जी,रामेश्वर कोशे जी,मोती चंद्राकर जी,विनोद अग्रवाल जी,देवेंद्र चंद्राकर जी,ईश्वरी यदु जी,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष योगेश चंद्राकर जी ग्राम के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर जी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका साथ ही ग्रामीण जन उपस्थित थे।

ग्राम सरपंच योगेश चंद्राकर ने बताया कि खेल से हमारी शारीरिक एवं मानसिक दोनों रूप से विकास होता है एवं इसमे कही कही हमारे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल को मुख्यमंत्री जी के द्वारा बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन कराया जा रहा है जो लगभग विलुप्त हो रहा था आज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।