CM बघेल ने राजभवन पहुंचकर दी राज्यपाल अनुसुईया उइके को जन्मदिन की बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने राजभवन पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई। CM बघेल ने राजयपाल उइके के दीर्घायु रहने की कामना की, उइके ने रामनवमी व राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास हेतु बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। सीएम के साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।



बता दे की छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित गृहमंत्री साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।