12 जनवरी को होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारी को लेकर साहू समाज के बैठक जारी

परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम तरीघाट इकाई में बैठक हुआ सम्पन्न,

12 जनवरी 2023को होने वाले तहसील स्तरीय युवा सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक का दौर जारी,

परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा के ऊर्जावान पदाधिकारियों ने अपने परिक्षेत्र के लगभग सभी इकाई में बैठक किया सम्पन्न,

मनोज साहू पाटन / तहसील स्तरीय युवा सम्मेलन 12 जनवरी 2023 की तैयारी को लेकर ग्राम तरीघाट के साहू कर्मा भवन में बैठक आहूत किया गया।

बैठक की शुरुआत भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना, आरती कर किया गया ! स्थानीय साहू समाज तरीघाट के बैठक में सहजातीय बन्धुओं एवं यवाओं तथा मातृ शक्ति की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।

आज के ईस बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप उपस्थित युमन साहू जी (संगठन सचिव परिक्षेत्रिय साहू संघ तेलीगुंडरा),बिरेन्द्र साहू (युवा संयोजक परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा), श्रीमती आरती साहू (संघठन सचिव महिला परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा), मनोज साहू (मिडिया प्रभारी परिक्षेत्रिय साहू संघ तेलीगुंडरा) उपस्थित थे।
बैठक के प्रभारी श्री युमन साहू जी ने अपने उद्धबोधन में युवाओं को बढ़ चढ़ के समाजिक कार्यों में आगे आने और हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया ! आगे श्री साहू ने कहा की किस प्रकार से समाज में हो रहे अंतरजातीय विवाह पर रोक लगाया जा सके,ईस पर गहन चिंतन का विषय है।
जब साहू समाज की युवक तथा युवतियाँ समाज में जुड़े रह कर तथा समाज गंगा के बारे जानेंगे, तभी यह सम्भव हो पायेगा।
मनोज साहू (मिडिया प्रभारी परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा) ने अपने उद्धबोधन में युवाओं तथा युवतियों की उपस्थित और समाज में अपने भूमिका तथा समाजिक कार्यों में रूचि लेने के लिए प्रेरित किया!
आगे मनोज साहू ने बताया की तहसील साहू संघ पाटन के 99 इकाई में बैठक का दौर शुरू है ! युवा सम्मेलन की तैयारी जोर शोर, जानकारी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिक्षेत्र के “लगभग” इकाई में बैठक सम्पन्न हो गया है ।

इसी क्रम में युवा संयोजक श्री बिरेन्द्र साहू जी ने बड़े विस्तार से युवा सम्मेलन के विषय के प्रकाश डाला !
समाज के युवाओं को समाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा गया!
युवा देश के नींव है तथा आने वाले भविष्य इन्ही युवाओं के
कंधे पर होगा ।

इसी क्रम में श्रीमती आरती साहू जी ने भी युवा सम्मेलन को स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती दिवस के रूप मनाने और युवाओं को अधिक से अधिक उपस्थित होने के लिये प्रेरित किया।
बैठक को सफल बनाने लिये स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष शशिधर साहू जी एवं उनके टीम का सादर आभार व्यक्त किया।

बैठक का संचालन परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ यसवंत साहू जी ने किया!

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।