✍️रानीतराई- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ने किया राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि पर नमन
जामगांव आर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ने भारत देश की स्वतंत्रता आंदोलन का जन-जन में भारतीय स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
इस अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि- महात्मा गांधी के विचार सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे, लोगों से देश को गरीब, भूख, सामाजिक अक्षमताओं, निरक्षरता और भेदभाव से मुक्त कराने के लिए एक साथ आने की अपील की, ”शांति और अहिंसा के दूत गांधी जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भारत के भाग्य को आकार देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।”
जनपद सभापति रूपचन्द साहू ने कहा कि- महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई, उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे, आज राष्ट्रपति पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं, उनको नमन करता हूँ”
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जी, जोन प्रभारी कांग्रेस नेता सोहन जोशी, जनपद सभापति रमन टिकरिहा जी, जनपद सभापति रूपचंद साहू जी, सेक्टर प्रभारी भोज रघुवंशी जी, केजू राम निषाद जी, एनएसयूआई छात्र नेता बाबा चंद्राकर आयुष टिकरिहा, युवराज साहू, सौरव वर्मा, राहुल ठाकुर, ऋषभ चन्द्राकर, पोषण साहू, निखिल साहू, सौरभ वर्मा, यीशु साहू, मोंटू निर्मलकर, देबू साहू, नरेश देवांगन, रवि टिकरिहा, आशीष टिकरिहा, राहुल टिकरिहा, बबलू निर्मलकर, राहुल ठाकुर, चैतन्य विनायक, भविष्य ग्रहण, दिनेश साहू, योगेंद्र भारतीय, राजा टिकरिहा, रवि पांडेय, अमित विश्वरकर्मा, गिरधर साहू, गजेंद्र कुमार, निक्कर कौशिक, सहित स्थानीय कांग्रेस जन युवा साथी गण इस अवसर पर उपस्थित रहे।




