रानीतराई: पाटन विकासखंड अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुंडरा में स्कूल के स्थापना 60 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंंडरा का 60 वा स्थापना दिवस है जिसे हीरक जयंती उत्सव के रूप में ग्रामवासी एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा इस विद्यालय का प्रथम एवं द्वितीय बेच सन 1962 एवं 63 के तत्कालीन छात्र छात्राओं का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है ।
जहां बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा जी, अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जी ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम जिला पंचायत सदस्य होंगे, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन होंगे
वही विशेष रुप से जनपद सदस्य एवं सभापति पाटन एवं संरक्षक शाला प्रबंधन समिति दिनेश साहू , सभापति रमन टिकरिहा जी ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले जी ,ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मनीष पटेल जी ,उपसरपंच हरीश साहू जी, चित्रसेन साहू जी अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा ।
उक्त जानकारी स्कूल के शिक्षक जैनेंद्र गंजीर ने दी है उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम वासियों को समारोह में शामिल होने के लिए अपील भी की है।





