सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा मंडल गोहरापदर के कार्यकर्ताओं ने प्राचीन शिव मंदिर की साफ सफाई की

✍️संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट मैनपुर 

गोहरापदर-भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरा पदर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरू हुए थे सेवा पखवाड़े के तहत गोहरापदर के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण के आसपास कचरे का साफ-सफाई की एवं साथ ही मंदिर प्रांगण के भीतर भी साफ सफाई की गई एवं भगवान देवाधिदेव महादेव से सभी भाजपाइयों ने देश के सुख समृद्धि की कामना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु की कामना की

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से यह सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई है और इस दौरान हम विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न करा रहे हैं जिससे देश एवं समाज में सार्थक विचार पहुंचे इसलिए हम नगर के सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राचीन धार्मिक स्थल रजवाड़े जमाने की शिव मंदिर के आसपास साफ सफाई करने पहुंचे और हम प्रत्येक देशवासी से अपील करते हैं कि वह अपने प्राचीन धरोहर संस्कृति को जीवित रखने के लिए उनका देखभाल एवं रखरखाव.

जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा जिला महामंत्री पुनितराम सिन्हा,मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी,स्वच्छ भारत अभियान जिला संयोजक भोजराज सिन्हा,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लंबोदर साहू,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कीर्तन राम यादव,गणेश नागेश,दीपक सागर,ओमप्रकाश नागेश,रमेश यादव,रोहित नागेश सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।