सूचना का अधिकार जानकारी छुपाने का हथकंडे अपना रहे अधिकारी,,,प्रीतम सिन्हा

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

जिला मुख्यालय में स्थित जल संसाधन संभाग गरियाबंद में कुछ दिनों से निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार और आर्थिक गड़बड़ी के मामले उजागर होने से बौखलाए अधिकारियों ने सूचना का अधिकार कानून का ही उंल्लघन कर आवेदन को गुमराह करने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रीतम सिन्हा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरटीआई प्रकोष्ठ भाजपा ने आरोप लगाया है कि जल संसाधन संभाग गरियाबंद के आशुतोष शारश्वत कार्यपालन अभियंता द्वारा सूचना का अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगने पर जान बूझकर मनगढ़ंत धारा लगाकर जानकारी देने से बचना चाह रहे हैं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 7(1) तहत अनुरोध करने पर मनगढंत धारा 8 1(c) का उल्लेख कर जानकारी देने से इंकार कर दिया गया है जबकि चाही जानकारी पर उक्त धारा लागू नहीं होता गौरतलब है कि जल संसाधन संभाग के कई कार्यों की आर्थिक अनियमितता, कूटरचना, फर्जीवाड़ा उजागर कर मामला दर्ज किया जा चूका है जिसके कारण अधिकारी सरकार के दबाव में जानकारी छिपाने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।