सहायक शिक्षक फेडरेशन मैनपुर ने बी.ई.ओ को सौपा ज्ञापन स्थानीय समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

मैनपुर-गत 05 सितम्बर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई-मैनपुर के प्रतिनिधि मंडल ने विकासखंड शिक्षाधिकारी मैनपुर के बीईओ आर.आर. सिहं को स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा! ज्ञापन पत्र में बिंदुवार मांग किया गया!जिसमें प्रमुखरूप से सहायक शिक्षकों के अंशदायी पेंशन योजना के अन्तर्गत कटौती की गई राशि में आये समस्या का निराकरण हेतु सहायक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित करने,सर्विस बुक का संधारण कर उसके कमियों को दूर करने,तथा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में भाग लिए हुए सहायक शिक्षकों को आदेश वितरण करने सहित अनेक स्थानीय समस्याओं का निराकरण आदि शामिल है!प्रतिनिधि मंडल के मांग पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने से शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है!प्रतिनिधि मंडल में प्रमुखरूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मैनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश श्रीवास,उपाध्यक्ष नीलम नागेश,अनिल अवस्थी, महासचिव जगजीवन प्रधान, प्रवक्ता नीलाधर प्रधान,आदि उपस्थित रहे!

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।