Breking गरियाबंद-संदिग्ध अवस्था गद्दे में लिपटी हुई मिली 20 वर्षीय युवती की लाश क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-पांडुका और छूरा थाने के सीमा पर जतमई धाम के पहले घाट के 30 फिट गहरे गड्ढे में गद्दे में लिपटा युवती का शव जिसमें बदबू आ रहा था उसे राहगीरों ने देखा और घटना की जानकारी पुलिस विभाग को दिए ,लेकिन घटना स्थल पांडुका और छूरा थाने के बीच होने के चलते दोनो थाना स्टाप और एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक जानकारी मिलते ही सुबह नौ बजे घटना स्थल पर पहुंच गए।ज्ञात हो कि जतमाई मंदिर घाट में तीस फिट गहरे गढ्ढे में एक लाश जिसे गद्दे में लपेटकर फेका गया था ,उसे राह चलते राहगीरों के द्वारा देखा गया।लेकिन लाश ज्यादा गहरा में होने के चलते उसे निकालने में काफी परेशानी हुआ लेकिन बड़ी मुश्किल से गद्दे में लिपटे शव को बाहर निकाला जा सका और डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में गद्दे को खोलते हुए युवती को बाहर निकाले जिसे अज्ञात युवती की लाश के रूप में शिनाख्त किया गया।। प्रथम दृष्टि में मौत 2 से3 दिन पुरानी बतायी जा रही है लाश जिसे बदबू आने से राहगीरों को लाश का चला पता।मिले शव के बारे में एस डी ओ पी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि मृतिका का शिनाख्त डॉक्टरों की उपस्थिति में किया गया है जो प्रथम दृष्टिकोण में हत्या का मामला लग रहा है ,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या और युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी।।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।