*पाटन कालेज में पयार्वरण प्रायोगिक परीक्षा 7 मार्च से प्रारम्भ*
परीक्षार्थियों को *पर्यावरण टॉपिक* पर *प्रोजेक्ट फाइल* बनाकर जमा करना होगा।
पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में पर्यावरण विषय की प्रायोगिक परीक्षा 7 मार्च से प्रारम्भ होकर 12 मार्च तक है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ भजन सिंह छाबड़ा व परीक्षा प्रभारी बीएम साहू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया है कोविड नियमो का पालन करते हुए महाविद्यालय में भीड़ जमा न होने पाए इसे देखते हुए रोल नम्बर के अनुसार प्रतिदिन 150 परीक्षार्थियों के प्रोजेक्ट फाइल कक्षा क्रमांक 21 में प्रथम तल में राजनीति विज्ञान विभाग के बाजू में जमा कराया जाएगा। प्रोजेक्ट फाइल जमा करने का तिथिवार विवरण निम्नानुसार है।
7 मार्च को नियमित विद्यार्थीयो में रोल नम्बर 223050010001 से 2230500100150 अल्फाबेट A से M तक, 8 मार्च को 223050010151 से 223050010277 तक अल्फाबेट M से लेकर Y तक, उसके बाद अमहाविद्यालयीन (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के 10 मार्च को 223050010278 से 223050010428 तक अल्फाबेट A से K तक, 11 मार्च को 223050010429 से 223050010578 तक अल्फाबेट K से R तक, 12 मार्च को 223050010579 से 223050010672 तक अल्फाबेट R से Y तक, तथा 12 मार्च को बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के वे परीक्षार्थी जिन्होंने पयार्वरण विषय का चयन किये है वे भी प्रोजेक्ट फाइल जमा करेंगे। पर्यवारण प्रोजेक्ट टॉपिक महाविद्यालय की सूचना पटल पर चस्पा की गई है साथ ही पाटन कालेज की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते है। पयार्वरण प्रोजेक्ट सबंधी जानाकरी के लिए राजनीति विज्ञान विभाग में अतिथि व्याख्याता के रूप में पदस्थ चन्द्रशेखर देवांगन से राजनीति विभाग में में सम्पर्क कर सकते है।




