‘शराब’ का पर्दाफाश करना पड़ा महँगा, शराब दुकान में युवक की जमकर पिटाई.. जाने क्यों..

कांकेर-पखांजुर : शराब दुकान पर युवक की जमकर पिटाई की है। सिर्फ वो भी इसलिए क्यों कि वह युवक ने नकली ‘शराब’ का पर्दाफाश करने की हैसियत से वीडियो बना लिया था। जानकारी के मुताबिक पखांजुर के शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान संचालक और उसके कर्मचारी अंग्रेजी शराब कि बोतल में तम्बाखू पानी और केमिकल मिलाकर सस्ती शराब बेचते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी शराब दुकान में संचालक के इशारों पर ब्रांडेड शराब के बोतलो में सस्ती शराब मिलायी जाती थी। जिसका वीडियो वही के एक कर्मचारी ने इसका वीडियो बना लिया। जिसका पता बाकी लोगों को चल गया। इस पर कर्मचारियों ने उसे समझौता करने के लिए दुकान में बुलाया फिर उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुँचे पखांजुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।