
✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट मैनपुर

राजगोंड समाज के झरगांव का ग्रुप सभापति बनाए गए श्री सत्यवान सिंह सोरी

गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झरगांव में राज गोड समाज का बैठक दिनांक 14 -1- 2023 को रखा गया था। जिसमें सभी राजगोड समाज के लोगों की उपस्थिति में श्री सत्यवान सिंह सोरी को ग्रुप सभापति नियुक्त किया गया। फुलमाल हार के साथ श्री सत्यवान सिंह सोरी को स्वागत किया गया। श्री सत्यवान सिंह सोरी ने समाज से कहा में पूर्ण निष्ठावान एवं सम्मान के साथ समाज का कार्य करूंगा समाज में कोई भी परेशानी आती है तो उसका निराकरण करने की कोशिश करूंगा एवं सभी समाज जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के वरिष्ठ जनों ने श्री सत्यवान सिंह सोरी को समाज के ग्रुप सभापति बनाते हुए खुशी जाहिर किए। सत्यवान सिंह सोरी एक वरिष्ठ शिक्षक एवं नेक दिल के है वह समाज के लिए नया उमंग खड़ा करेगा समाज के हमेशा तत्पर रहेगा ऐसा कह कर सभी समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने आशीर्वाद प्रदान किए
जिसमे उप सभापति गुंधर मांझी, कोषाध्यक्ष तुलसी पाथर, संरक्षक फुलसिंग पाथर, व 31 मांदी मुखिया व समस्त सगा समाज की उपस्थिति में सर्व सम्मति से झरगांव का ग्रुप सभापति चुना गया एवं अन्य पदाधिकारी का चयन किया गया।




