मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुंचेंगे पाटन, होंगे अखरा व दैमार के शोक सभा मे शामिल

मुख्यमंत्री श्री बघेल पाटन के नपं अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप के बड़े भाई के घर दशगात्र कार्यक्रम में अखरा व मुख्यमंत्री के OSD श्री आशीष वर्मा की माता श्रीमतीं कनकलता वर्मा को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचेंगे दैमार। 

संतोष देवांगन पाटन 

पाटन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन के दौरा में रहेंगे। वे अपने ओएसडी श्री आशीष वर्मा की माता जी श्रीमतीं कनकलता वर्मा को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे बतादे की कल 18 दिसंबर को माता कनकलता वर्मा जी पंचतत्व में विलीन हुई है।

सर्व प्रथम मुख्यमंत्री जी नगर पंचायत पाटन के अखरा वार्ड में स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के घर आयोजित शोक सभा मे शामिल होंगे। नपं अध्यक्ष श्री कश्यप के बड़े भाई मदन लाल कश्यप का निधन हो गया है जिसका आज दशगात्र कार्यक्रम है।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल शामिल होंगे। वे 10 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान करेंगे। 11 बजकर 15 मिनट पर वे पाटन पहुंचेंगे व 11 बजकर 35 मिनट तक वे शोक सभा मे शामिल होकर  परिजनों से मुलाकात करेंगे।



इसके वाद वे 11 बजकर 45 मिनट पर दैमार पहुंचेंगे. यहां ओएसडी आशीष वर्मा की माता जी श्रीमतीं कनकलता वर्मा को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे। इसके बाद वे 12 बजकर 15 मिनट को दैमार से प्रस्थान कर अभिनंदन पैलेश दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का यह सफर कार द्वारा होगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।