मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
प्रदेश की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में सहा सोंटे का प्रहार
हर साल मुख्यमंत्री श्री बघेल आते हैं कुम्हारी
लोक मान्यता है कि ऐसे प्रहार सहने से अनिष्ट नष्ट होते हैं
दुर्ग 25 अक्टूबर 2022/ हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हारी नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा गौरी पूजा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की ।
इस मौके पर श्री बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।
कुम्हारी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लोगों के साथ
गौरा गौरी की पूजा का आनंद और भी बढ़ जाता है। गौरा गौरी के साथ भ्रमण करते हैं कितनी सुंदर परंपरा है। त्योहार की खुशियों के साथ आप सबके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहे, यही कामना है।
इस शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ,उपाध्यक्ष के रवि कुमार ,पार्षद मनहरण यादव, थानेश पटेल ,किशोर सोनकर, शांति टंडन, नीतू रावते, महेश सोनकर ,ओम नारायण वर्मा ,विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल, पवन अग्रवाल सहित नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे।





