मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महेश्वर गोस्वामी अऊ दाऊ ठाकुर राम चंद्राकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

 मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री महेश्वर गोस्वामी को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर, 20 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम गुढ़ियारी पहुंचकर स्वर्गीय श्री महेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय श्री गोस्वामी के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाय ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे ग्राम सांतरा, दाऊ ठाकुर राम चंद्राकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर, 20 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांतरा पहुंचकर दाऊ स्वर्गीय श्री ठाकुर राम चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल चंद्रपुर और पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के बाद आज शिवरीनारायण से ग्राम सांतरा आए, जहां उन्होंने दाऊ स्वर्गीय श्री ठाकुर राम चंद्राकर के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दाऊ स्वर्गीय श्री ठाकुर राम चंद्राकर के शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।