कोरबा- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महिला टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज 05 मार्च को पहला* मैच सुबह आठ बजे से महिला बाल विकास विभाग वर्सेस नगर पालिक निगम कोरबा की स्वच्छता दीदीयों की टीमों के बीच खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
वहीँ आज पहले दिन का अंतिम मैच शाम छह बजे बालको वर्सेस स्वास्थ्य विभाग के बीच खेला जायेगा।
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता इस आयोजन में महिला बाल विकास विभाग और निगम की स्वच्छता दीदियों के टीम के बीच पहला मुकाबला शुरू हुआ .इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने महिलाओं को जोश और जुनून के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा की महिलाओं को अपने घर की काम काज से कभी छुट्टी नहीं मिल पाती, और यह अच्छी बात है की आज हमारी महिला बहने अपनी अतिव्यस्त समय में खेल खेलने के लिए समय निकाला है वः बेहद ही सराहनीय कार्य है।
महिला बहने अपने अंदर छुपे कला और प्रतिभा को सामने लाए न की उसे छुपाए यह बहुत ही ख़ुशी की बात है की बहने उत्साह पूर्व इस खेल आयोजन में भाग लेकर कला और खेल का बेहतर प्रर्दशन करने आयी है जो बहुत ही धन्यवाद के पात्र है। बतादे की आज महिला बाल विकास विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।







