मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास में भाजपाइयों ने देखी मोदी @20 किताब की संगोष्ठी

✍️जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गोहरापदर-भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर के कार्यकर्ताओं ने गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में मोदी @20 किताब की संगोष्ठी कार्यक्रम को देखा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के व्याख्यान को सुना.

गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी जी के जीवन को बहुत करीब से देखा है और इस संगोष्ठी के दौरान उन्होंने इन बातों को साझा किया.इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा पुंज और उनकी सोच यह है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति अच्छी तरीके से अपना जीवन यापन करें एवं राष्ट्रीय विकास में एक महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं मोदी@20 किताब में उनके जीवन काल के अविस्मरणीय बातों को संजोया गया हैं।

जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी,जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,पि.व.मोर्चा मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहु,रोहित नागेश,तुलसी सेन,पदमन नागेश,प्रेमसिंह यादव,गुनसागर यादव,युधिष्ठिर नागेश, सुरेश यादव,लिकेश वैष्णव,वेदमल पांड़े,विनोद हरपाल,पिन्टू यादव,बेनुराम दौरा,बच्चन ठाकुर,गोविन्द मांझी,चैतन यादव,भंवरलाल यादव,लोकेश साहु आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।