भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की खेल,परंपरा एवं संस्कृति को सहेजने का कार्य किया है/अशोक साहू

भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की खेल,परंपरा एवं संस्कृति को सहेजने का कार्य किया है…अशोक साहू

रानीतराई/ पाटन विधानसभा के ग्राम भन्सुली(के)में जोन स्तर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब व ग्राम पंचायत के तत्वाधान में किया गया।आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के अंर्तगत कबड्डी, खो खो, बाटी,भौरा,फुगड़ी,बिल्लस, पिट्ठूल,गिल्ली डंडा,रस्साकसी,दौड़,लंबी कूद आदि पारंपरिक खेलो में महिलाओं,बच्चो व बुजुर्गो ने भाग लिया।ग्रामीणजन माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार माना की आज के इस युग में जब बच्चे मोबाइल, ऑनलाइन गेम व आधुनिक खेल कूद में व्यस्त होकर अपने पारंपरिक खेल को भूल चुके है उन्हे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो के मुख्य धारा से जोड़ने का पहल किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता दिनेश साहू सभापति जप पाटन,विशेष अतिथि श्रीमति तुलसी डहरिया सरपंच,पूरण साहू अध्यक्ष एसएमडीसी,दिनेश साहू महामंत्री ब्लाक कांग्रेस पाटन, गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,कमलेश साहू उपसरपंच, महेश साहू ग्राम प्रमुख,किशोर साहू सेवा सह अध्यक्ष डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी,व राज्यगीत अरपा पैरी के धार के साथ छायाचित्र में पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सम्मिलित खेल कब्बडी ग्राउंड में रिबन काटकर प्रारंभ किया गया। इस खेल आयोजन में ग्रामीणजन पूरे हर्षोल्लास से प्रतिभागियों का स्वागत अभिनदंन किये।

इस अवसर पर राजीव युवा मितान के अध्यक्ष प्रीतम साहू ,उपाध्यक्ष डोमेश साहू,सचिव डोमेश्वर देवांगन, कोषाध्यक्ष सतिश साहू,एवम सभी सदस्य और ग्राम के महिला स्व सहायता समूह ,मतानिन योगेश्वरी साहू, गोमती साहू,ओंकार देवांगन, सुंदर साहू यसवंत साहू,देवकी साहू,पार्वती साहू, बीरेंद्र देवांगन, पद्मभूषण साहू,राधेश्याम, पूर्णिमा साहू ,राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण,पंचायत स्टाफ,शासकीय हाई एवम मिडिल स्कूल के स्टाफ,प्राथमिक शाला के स्टाफ,हेल्थ वेलनेस, के स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।