भाजपा मंडल गोहरापदर के कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धैय अटल जी का स्मरण

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गोहरापदर-भाजपा मंडल गोहरापदर में पूर्व प्रधानमंत्री,भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि मनाई गई. अटल बिहारी वाजपेई जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत को समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित रहे।

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के जन-जन की आवाज हैं उन्होंने राष्ट्र के प्रधानमंत्री होने के नाते पोखरण परमाणु परीक्षण कर के देश को परमाणु शक्ति में मजबूत कराया और सेना को कार्यवाही के लिए खुली छूट दी.उनकी एक उत्कृष्ट सोच किसान को सिंचाई के अभाव से मुक्त करना था अटल जी नदी को नदी से जोड़कर पूरे भारतवर्ष में किसानों की सिंचाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहते थे जिस सोच को आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं और यह अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है.

गोहरापदर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी एक सामान्य परिवार से उठकर जन संघ के सदस्य बन के राष्ट्र सेवा को समर्पित हुए तत्पश्चात उन्होंने भाजपा की स्थापना में महत्ती भूमिका निभाई श्रद्धेय अटल जी के सोच से ही आज गांव के कोने-कोने तक सड़क पहुंची उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का क्रियान्वयन शुरू करवाया.आज हम सब अटल जी के बताए हुए पद चिन्हों पर चलने को समर्पित है.

अटल जी को श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,चंद्रप्रकाश साहू,पदमन नागेश,तुलसी सेन,गुनसागर यादव,रोहित नागेश,प्रकाश कश्यप,लिकेश वैष्णव,मोहम्मद तसलीम,मोहम्मद अकबर,भागीरथी दौरा,सिद्धिलाल नागेश,खगेश्वर यादव,दूर्जोराम यादव,गौतम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।