बीजेपी B.J.P. युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदिनी नेताम ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाए

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदिनी नेताम ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की प्रथम दिन पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री मति नंदनी नेताम ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़  बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी नेताम ने बताया कि महिला सुरक्षा, खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव हमारे देश की सरकार मोदी सरकार ने मां बहन बेटी बहू का ख्याल प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।