बच्चों की शिक्षा और खेल के प्रति अग्रणी ग्रामवासी तर्रा – डाॅ मुन्ना लाल देवदास

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-स्टूडेंट क्लब, आदर्श कबड्डी आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी तर्रा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि थे प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डॉ मुन्नालाल देवदास । डाॅ देवदास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ मानव समाज के निर्माण और विकास में बच्चों की शिक्षा और खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । शिक्षा और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर ही भारत के महान शिक्षाविद सर्व पल्ली डाॅ राधाकृष्णन इस देश के राष्ट्रपति बने और उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया , उसी प्रकार खेल जगत में नया कीर्तिमान स्थापित करके युवा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भारत रत्न से सम्मानित हुए। डाॅ देवदास ने आगे कहा कि शायद इसी बात को ध्यान में रखकर तर्रा ग्रामवासी भी अपने बच्चों की शिक्षा और खेल के प्रति सदैव अग्रणी रहते हैं।जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस कबड्डी प्रतियोगिता में 50 से अधिक टीम ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान धमतरी जिला के कोड़ेबोड़ की टीम को मिला। जिसे डाॅ देवदास ने अपनी ओर से नगद 5000 रु की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार अन्य विजेता टीमों को भी आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया ।आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथि डाॅ मुन्नालाल देवदास का आत्म सम्मान किया गया कार्यक्रम में फिन्गेश्वर ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं सभापति राधेश्याम साहू, सरपंच सुमित्रा शंकर बंजारे , संतोष सेन जनपद सभापति, सेवक राम भांडेकर जिला आबकारी अधिकारी, दुलीचंद साहू उपसरपंच, बिसहत राम पटेल ग्राम सभा अध्यक्ष, सालिक राम साहू सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी, गिरधारी साहू सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी, आरके साहू प्रधान पाठक , श्री एफआर पटेल प्रधान पाठक, अरुण सोनी प्रधान पाठक,शेष नारायण साहू प्रधानाचार्य , एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने में आदर्श कबड्डी क्लब के अध्यक्ष विष्णु भांडेकर, उपाध्यक्ष गिरधर साहू, सचिव डाॅ संतोष साहू, कोषाध्यक्ष तुगन पटेल, कोच एस आर निषाद, संयोजक गिरधारी साहू, मार्गदर्शक एफ आर पटेल, संरक्षक लखन पटेल, सिकंदर बंजारे, लेशकुमार, आनंद , अगमदास, प्रेमसाहू , डायमंड साहू, यादराम, हेमंत पटले, राकेश यादव, रुपनारायण साहू, परमानंद, महेश, डागेश्वर ध्रुव, डिगेश्वर साहू, अजय, दीपक, चन्द्रशेखर, ताम्रध्वज साहू, आर के स्पोर्ट्स नयापारा, जय कोपेश्वर नाथ डी जे साऊंड कोपरा, ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा तर्रा , स्टूडेण्ट क्लब तर्रा का विशेष योगदान रहा।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।