” प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने की माननीय मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल (बिट्टू) से सौजन्य मुलाकात “– पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करने माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी को सौंपा ज्ञापन ”
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ , छत्तीसगढ़ द्वारा प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र श्री चैतन्य बघेल (बिट्टू) से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के गतिविधियों के बारे में बताया गया ।
तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के ओएसडी श्री आशीष वर्मा एवम श्री मनीष बंछोर को 2004 के पूर्व (1998–99 में ) नियुक्त शिक्षकों (एल.बी.संवर्ग ) को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करने माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि सन 1998–99 में तत्कालीन कांग्रेस शासन द्वारा शिक्षाकर्मी भर्ती योजना 1997 के तहत मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत स्थानीय निकायों (जनपद , जिला पंचायत एवम नगरीय निकाय) द्वारा शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक अ.सू.क्र.एफ 20–95–22 –पं–2 के अनुसार शिक्षा कर्मी वर्ग –01 , 02 , 03 की भर्ती व्याख्याता , शिक्षक एवम सहायक शिक्षक के स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध की गई थी ।
अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त संवर्ग के शिक्षकों की कुल संख्या 14 हजार तक है । सन 2004 में वन नेशन वन पेंशन के तहत छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली शुरू की गई जिसके तहत 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारी एनपीएस के लिए पात्र होंगे ।
2004 के पूर्व सभी OPS(पुरानी पेंशन योजना) के लिए यथावत पात्र माने जाएंगे ।
लेकिन 1998–99 में नियुक्त शिक्षक (एल.बी.संवर्ग) को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है ।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से 1998–99 में नियुक्त शिक्षक (एल.बी.संवर्ग) को सेवाकालीन अधिकार पुरानी पेंशन (छ.ग.सिविल सेवा पेंशन नियम 1976) का लाभ दिलाने सादर अनुरोध किया है ।
माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र श्री चैतन्य बघेल(बिट्टू) से सौजन्य मुलाकात करने एवम माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा एवम श्री मनीष बंछोर को ज्ञापन सौंपने प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा , जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार गंजीर , जिला संयोजक विनोद सिन्हा , प्रांतीय पदाधिकारी पुरुषोत्तम लाल सपहा , महिला प्रतिनिधि श्रीमती शीला शर्मा उपस्थित रहे ।




