अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा जिसका भारत माता के मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उक्त स्कूल का संधारण कार्य लगभग 34 लाख में किया जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी रहे ,कार्यक्रम का अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष अनिल सरसिया जी ने किया ,विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेंद्र साहू जी रहे।
आपको बता दें की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रत्येक स्कूलों में रंग रोगन के साथ जीर्णोद्धार का कार्य लगातार किया जा रहा है जिससे स्कूल का लुक बदल रहा। एवं बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके जिसके लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी स्कूलों में किया जा रहा है।
इस अवसर पर युवा नेता धर्मेंद्र साहू, सेक्टर प्रभारी भरत वर्मा, अरविंद चौबे जी,गौठान समिति के अध्यक्ष राम ठाकुर, प्रकाश यादव, राकेश साहू ,महेंद्र साहू, रवि साहू ,जय साहू सहित संस्था के प्राचार्य जेपी पांडे उपस्थित रहे




