” नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत संकुल शैक्षिक समन्वयकों का हुआ दो दिवसीय भाषाई कौशल पर आधारित उन्मुखीकरण
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन के साझा प्रयास से पाटन विकासखंड में संचालित
*नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम* के तहत प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में भाषाई कौशल को विकसित करने के लिए पाटन विकासखंड के 57 संकुल अकादमिक समन्यवयकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी आर जगदल्ले एवं विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्यवयक श्री खिलावन चौपड़िया के सहयोग व मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से कोविड –19 के दौरान बच्चों में हुए लर्निंग लॉस को दूर करने व बच्चों में बुनियादी भाषाई कौशल को विकसित करने के लिए चार खंडीय रूपरेखा ध्वनि चेतना, डिकोडिंग, पढ़ना व लिखना पर विशेष योजना बनाई गई।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रुप मे निधि काजी, शाकिब हसन, राघवेन्द्र कुमार साहू, ओंकार मिश्रा, जागेश्वर ध्रुव, हलधर साहू एवं नेमुराम साहू का विशेष सहयोग रहा ।
फीडबैक देते हुए संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने कहा कि बच्चों में बुनियादी भाषाई दक्षता एवम अधिगम स्तर को बढ़ाने एल एल एफ द्वारा नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के माध्यम से चार खंडीय संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति मौखिक भाषा विकास , डिकोडिंग , पठन , लेखन पर सभी प्राथमिक शालाओं के कक्षा एक, दो , तीन में कार्य चल रहा है जिससे बच्चों के भाषा शिक्षण में काफी सुधार आया है अब बच्चे मुखरता के साथ अपने विचारों को अभिव्यक्त कर पा रहे हैं ।
कोरोना काल में बच्चों का जो लर्निंग लास हुआ है उसे पूरा करने हर सम्भव प्रयास किया जाएगा । उन्होंने अकादमिक रूप से शिक्षकों को सपोर्ट करने की बात कही ।प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से जैनेन्द्र गंजीर,ललित बिजौरा,मधुसूदन नेवेन्द्र,अनेश्वर चंद्राकर,महेंद्र बहादुर,खिलेश वर्मा और कुशल किशोर निर्मलकर सहित 57 संकुल समन्वयक उपस्थित रहे ।




