पढ़ाई तुहर दुआर के अंतर्गत कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले दुर्ग जिले के 36 शिक्षको का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमे पाटन विकासखंड के 12 शिक्षको का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री अभय जायसवाल जिला परियोजना अधिकारी दुर्ग,विशेष अतिथि के रूप में श्री बी रघु सहायक संचालक , श्री सुरेन्द्र पाण्डेय जिला मिशन समन्वयक ,श्री विवेक शर्मा सहायक मिशन समन्वयक दुर्ग,श्री जैनेन्द्र कुमार गंजीर के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
पाटन विकासखंड के दो प्राचार्य श्रीमती भारती दुबे शा ऊ मा विद्यालय झीठ,श्रीमती सविता बनर्जी प्राचार्य शा ऊ मा विद्यालय पतोरा,प्रधानपाठक श्री गोपेन्द्र साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा, श्री भोजराम बंछोर प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला गोड़ पेंड्री,श्रीमती डा सरिता साहू
शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा,श्री अभिषेक वर्मा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुघवा,श्रीमती मंजू जैन सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला सांकरा, श्रीमती अनिता ध्रुव सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला परसदा ,श्री आदित्य नारायण वर्मा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला अमेरी, डॉ नीरजा सचदेव व्याख्याता हा से स्कूल रानीतराई,श्रीमती किरण चंद्राकर व्याख्याता शा हा से स्कूल अम्लेशवर का सम्मान किया गया।





