✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद

गरियाबंद:-राजिम के समीपवर्ती ग्राम सुंदरकेरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में नाग पंचमी का पर्व मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षक साथियों द्वारा नाग देवता की पूजा अर्चना के साथ किया गया।इसके पश्चात विद्यालय के सभी बच्चो ने बारी बारी से नाग पूजा करके विद्यालय परिवार एवं छत्तीसगढ़ के सभी लोगों की सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए, नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है। मंच को संबोधित करते हुए शिक्षक सुधेराम ध्रुव ने नाग पंचमी के पूजा विधान को बताया तो,शिक्षक श्रवण कुमार साहू ने नाग पंचमी मनाने के उद्देश पर प्रकाश डालते हुये इसके सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व को बताया,प्रधान पाठक तानसिह ध्रुव ने कहा कि त्यौहार हमारे जीवन को गतिशीलता प्रदान करते है,इसके सीखों को जीवन भर अपनाना चाहिए, प्रवीण कुमार वर्मा ने प्राणियों के संरक्षण पर मानववादी विचार “जीने दो और जियो”के रास्ते पर चलने का आग्रह किया,सभा को धरमसिंग ध्रुव,चंद्रकिरण ध्रुव, मनोज कुमार साहू ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार जांगड़े ने किया, प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।




