नक्सल प्रभावित ग्रामों में रूबरू हुए ग्रामीणों से कहां समस्या का समाधान होगा कलेक्टर प्रभात मलिक

✍️मैनपुर संवाददाता तुलाराम बिसी की रिपोर्ट 

मैनपुर-गरियाबंद जिला निर्माण के बाद प्रभात मलिक पहले ऐसे कलेक्टर है जो आज मैनपुर विकासखंड क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र भूतबेड़ा, कुचेंगा, भाठापानी जो ओड़िसा सीमा से लगा हुआ है अचानक पहुंचकर जहां एक ओर शासन की योजनाओं की जानकारी लिया वही दूसरी ओर पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक के साथ पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर ठाकुर भी पहुंचे थे इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को स्कूल, शिक्षक, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, पुल पुलिया जैसे समस्याओं से अवगत कराया और पहली बार जिला बनने के बाद अपने बीच कलेक्टर को पाकर ग्रामीण गदगद हो गये गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने ग्रामीणों की समस्याओ को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर एसडीएम हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ अनुपम आशीष टोप्पो, मनरेगा परियोजना अधिकारी रमेश कंवर एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।