देवभोग क्षेत्र ग्राम लाटापारा नल जल योजना हुई ढप पीएचई एसडीओ के लापरवाही का अंजाम भूगत रहे ग्रामीण सुध लेने वाला कोई भी नहीं

✍️Chhattisgarh 24 NEWS जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

पीएचई विभाग के एसडीओ अरून भार्गव के लापरवाही और लगातार नदारत रहने के रवैया से आम जनता में नाराजगी घर करती दिख रही है। अफसरशाही रवैया के कारण ग्रामीण पानी के लिए बूंद बूंद को तरसते दिख रहे हैं। कलेक्टर के आदेश के बावजूद भीषण गर्मी में जलसंकट की समस्या में सुधार होने के बजाय लाखो करोड़ों के प्रोजेक्ट कमीशन के भेंट चढ़कर मानो शोपीस बन कर रह गया है। ग्राम पंचायत लाटापारा में भी इनदिनों पानी के व्यवस्था के लिए बने लाखों रुपये का नल जल व्यवस्था डप पड़ा हुआ है। घर घर नल जरूर लग गया है लेकिन नल की टोटी खुद प्यासी है। गांव के लोग इस जल व्यवस्था के लाभ लेने के लिए वर्षो से इंतजार कर रहें है लेकिन पीएचई एसडीओ के कान में जू तक नहीं रेंग रही है। पुरानी नल जल योजना को ठप कर पुनः नये प्रोजेक्ट को लागू कर दिया जाता है। नये प्रोजेक्ट में लाखों का निर्माण कार्य बीना सब इंजीनियर उपस्थित व देख रेख के बगैर तय पैमाने के बहार कर दिया गया है।अब पानी की सप्लाई के लिए ग्रामीण व सरपंच पंच पीएचई एसडीओ के पास गुहार लगाते लगाते थक चूके हैं। लेकिन ग्रामीणों की माने तो आमजनता के पेयजल की समस्या का समाधान करने नियुक्त पीएचई एसडीओ को जनता के समस्याओं को मतलब नहीं है। सालों से लगे नल योजना का हाल ऐसा है कि ग्रामीणों को आजतक एक बूंद पानी नसीब नहीं हो पाया है जो पीएचई की घोर लापरवाही को साफ दर्शाती है। पीएचई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों खासा रोष देखने मिल रहा है। ग्रामीणों ने मिडिया से पेयजल व्यवस्था की समस्या के बारे बताते हुए कहा कि जब पानी ही नहीं देना है तो हमारे गांव के नाम पे लाखों करोड़ों के पेयजल योजना का होना मतलब नहीं होने के बराबर है। यदि इस समस्या का समाधान पीएचई विभाग से नहीं हो रहा है तो ग्रामीण कलेक्टर जन दर्शन में पीएचई एसडीओ के खिलाफ लंबी लिस्ट के साथ शिकायत करेंगे

पानी टैंक नल होने के बावजूद रोड़ा बन रहा एसडीओ का नियत

ग्राम पंचायत लाटापारा में वर्षों से पानी टंकी बन कर खड़ा है। अंडरग्राउंड पाईपलाईन व नल बन कर तैयार है। लेकिन ग्रामीणों के लाख गुहार के बावजूद एसडीओ ने अब तक ग्रामीणों को नल से जल दे पाने में असफल हैं। फिर भी जनता की सेवा के लिए मिली सरकारी कुर्सी व पद का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। शासन द्वारा जल व्यवस्था के लिए सारे उपकरण मुहैया कराने के बाद भी आमजनता को जबरदस्ती मुलभुत सुविधाओं से वंचित करना अधिकारींयो के नियत के मुलभाव को भलीभांति जाना जा सकता है कि वो चाहते क्या हैं। सरपंच के शिकायत के बावजूद महिनों पड़ा रहता है समस्या। ग्रामीणों में जल संकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कई जगह हैडपंप बंद तो जगह जगह बदबूदार पानी का उपयोग करने ग्रामीण है मजबूर। लेकिन पीएचई विभाग को इन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं पीएचई एसडीओ अफसरशाही रवैया में मस्त है।

क्या कहते हैं पीएचई एसडीओ

पीएचई एसडीओ अरून भार्गव सालों से बस एक ही बात कहते आरहे हैं कि बीजली के माध्यम से पानी सप्लाई दिया जायेगा लेकिन उन्हें पता नहीं कब दिया जायेगा और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था उनके पास मौजूद है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।