तैयारी: 25 से 29 जुलाई तक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेगा हड़ताल, बनाई योजना

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

देवभोग- वन कर्मचारी संघ जिला गरियाबंद के जिला अध्यक्ष डोमार सिह कश्यप ओर जिला सचिव दिनेश चंद्र पात्र वन कर्मचारि ने प्रदेश सरकार के रवैए पर निराशा जताते हुए कहा कि केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भत्ता लिए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी के द्वारा 2 सूत्रीय मांग पर 29 जुलाई को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन एवं महारैली के बाद भी सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं करने से आक्रोशित कर्मचारी प्रदेश, जिला में 2 सूत्रीय मांग के लिए कलम बंद काम बंद आंदोलन के तहत सामूहिक अवकाश लेकर 25 से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय आंदोलन के लिए सहभागिता ले कर विरोध प्रदर्शन करे गी

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी के जिलाध्यक्ष डोमार सिह कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी को केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान अनुरूप गृह भत्ता नहीं दिए जाने से प्रत्येक कर्मचारी अधिकारी को प्रति माह हजारों रुपए की आर्थिक क्षति हो रही है, जिससे मध्यम वर्ग के कर्मचारी वर्ग का जीवन यापन कठिन हो गया है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार सरपंच से लेकर विधायकों के वेतन भत्ते में वृद्धि की है और कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। कर्मचारियों का हर वर्ग सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति से नाखुश है, यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही 2 सूत्रीय मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता है, तो कर्मचारी अधिकारी कलम बंद काम बंद आंदोलन के बाद मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने हेतु बाध्य होंगे

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।