तीजा तिहार”रद्दा जोहत हों” वीडियो एलबम यू ट्यूब पर लांच हुआ* *डिमान सेन,कंचन जोशी की गायिकी,और श्रवण कुमार साहू “प्रखर”की लेखनी ने किया कमाल

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद:-गत दिनों गरियाबंद जिले के राजिम प्रयाग अंचल के अन्तर्गत तीजा तिहार के पावन अवसर पर क्रिएटिव विजन रायपुर के बैनर तले बहुप्रतिक्षित छत्तीसगढ़ लोकगीत”रद्दा जोहत हों,रविवार सुबह आठ बजे यू ट्यूब चैनल पर लांच किया गया! छत्तीसगढ़ के सुमधुर गीतों के गीतकार श्रवण कुमार साहू “प्रखर”राजिम द्वारा लिखित इस गीत में जाने माने लोकगायक डिमान सेन एवं लोकगायिका कंचन जोशी की गायिकी बहुत ही कमाल की है,जो श्रोताओं एवं दर्शकों को मोहित कर देने वाली है,भाई बहन के पवित्र प्रेम एवं तीजा के महत्ता को रेखांकित करने वाले निर्माता निर्देशक दिग्विजय वर्मा की वीडियो फिल्म को खल्लारी ( तेलीबांधा)क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है! जिसमे मुख्य अभिनय मे कंचन जोशी,राम यादव एवं डिमान सेन ने पूरी जीवंतता के साथ भूमिका अदा किया है! संगीतकार पंडित विवेक शर्मा द्वारा बहुत ही कर्णप्रिय संगीत देकर,छत्तिसगढी लोक परमपरा एवं संस्कृति को जिस ढंग से पिरोया गया है,वह अपने आप मे अद्भुत एवं कर्णप्रिय बन पड़ा है|क्रिएटिव विजन के इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के सभी अंचलों मे खूब देखा सुना जा रहा है|इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु राजिम अंचल के संगीत प्रेमियों ने श्रवण कुमार साहू”प्रखर (गीतकार),डिमान सेन( गायक) एवं कंचन जोशी (गायिका) सहित पुरे यूनिट को बेहतरींन, गीत संगीत एवं वीडियो निर्माण हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है|

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।