पाटन विधानसभा के दुर्ग जिला में महाशिवरात्रि के पावन पर्व में शिव भक्त एवं श्रद्धालु गणों का विशेष स्थलों जैसे महादेव घाट ,ठकुराइनटोला,कौही बानबरत, एवं देवबलोदा की प्राचीन मंदिरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं एवं भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
लेकिन एक ऐसा भी शिवालय है जिसे देखकर या सुनकर आप आश्चर्यचकित हो जाओगे जो छत्तीसगढ़ के पावन धरा धाम ग्राम बटंग (जामगांव m) तहसील पाटन जिला दुर्ग की पुण्य भूमि में स्थित है ।
जो देवबलोदा के प्राचीन मंदिर से 8 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है जहां स्वयं प्रकट बाबा भोलेनाथ जी ग्राम बटंग के डोंगिया तलाब के करीब विराजमान है ।
एक विशालकाय बरगद के वृक्ष जो करीब160 -70 वर्ष पूर्व लगाया गया जिन्हें आज विशाल काय रूप ले लिया हैं जिन्होंने शिव मंदिर को अपने गोद में छुपा लिया
जहां भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्राकृतिक रूप से श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु जगह छुटा हुआ है जहा पर प्रति वर्ष शिव नवयुवक मंडल समिति ग्राम बटंग द्वारा सावन सोमवार , मांघी पूर्णिमा , एवं महाशिवरात्रि के पावन पर्व में आचार्य द्वारा जल अभिषेक ,दुग्ध अभिषेक,पूजा पाठ एवं महा भंडारे का कार्य करते आ रही है
यहां के ग्रामीण इस मंदिर को डोंगेश्वर नाथ के नाम से जानते हैं इस महाशिवरात्रि डोंगेश्वर नाथ महादेव जी के दर्शन कर अपना जीवन धन्य करें




