जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में स्कूलों की भवन स्वीकृति के लिए शिक्षा मंत्री को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

✍️जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट 

मैनपुर-आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर के उरमाल हाईस्कूल के जर्जर शाला भवन तथा हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन निर्माण के लिए उरमाल के ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को ज्ञापन सौंपा तथा नए भवन की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से मंत्री को अवगत कराया कि मैनपुर ब्लॉक के उरमाल में सन 1989 में हाईस्कूल खोला गया जिसका भवन 1992 में बनकर तैयार हुआ तथा 1999 में इसका उन्नयन हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में हुआ लेकिन 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी हायर सेकेंडरी स्कूल का नया भवन नहीं बन पाया है तथा हाईस्कूल भवन भी पुराना व अत्यंत जर्जर हालत में है जिससे अवांछित घटना होने की आशंका बनी रहती है।

 

इसके अतिरिक्त जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम* ने अन्य भवनविहीन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए बजटीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की जिसमें प्रमुख रूप से देवभोग ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला दहीगांव, शासकीय प्राथमिक शाला दबनई, छुरा विकासखण्ड शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कनसिंघी,शासकीय हाईस्कूल सिवनी,शास.हायर सेकेंडरी स्कूल रूवाड़,शास.हायर सेकेंडरी स्कूल रसेला तथा मैनपुर ब्लॉक के शास.हाईस्कूल आड़पाथर व शास.पूर्व माध्यमिक शाला तौरेंगा के भवनविहीन स्कूल शामिल हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक देखकर स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री जी कल ज्ञापन सौंपने वालों में देवानन्द राजपूत, अल्तमश खान,अरुण खरे,गिरीश यादव,लक्ष्मीनारायण सोनवानी,मुकेश मांझी, गौकरण कश्यप आदि शामिल रहे

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।