जन्माष्टमी पर बिन्द्रानवागढ़ में हुई कबड्डी प्रतियोगिता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार

✍️जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद 

गरियाबंद-शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर बिन्द्रानवागढ़ में बिंद्रा सम्राट कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासियों के सौजन्य से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में बस्तर,ओड़िशा व प्रदेश के दूर दूर से ख्याति प्राप्त लगभग 40 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला अमलोर (छुरा) व तर्रा (राजिम) के बीच खेला गया जिसमें तर्रा की टीम ने अमलोर की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस दौरान विजेता टीम को 10001 रुपये व प्रशस्ति पत्र एवं उपविजेता टीम को 7001 रुपये व प्रशस्ति पत्र कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता का समापन समारोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम की अध्यक्षता व बिन्द्रानवागढ़ पुलिस चौकी प्रभारी यदुराज ठाकुर,सरपंच लक्ष्मी ध्रुव,उपसरपंच रीना सिन्हा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। उनके साथ इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय नेताम ने कहा कि बिंद्रा सम्राट कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित इस कबड्डी प्रतियोगिता एक अच्छी पहल और सराहनीय कदम है। क्लब की तरफ से लगातार खेलों के आयोजन कराए जाने चाहिए जिससे क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा इसके लिए हमारा हरसंभव सहयोग रहेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हमें विविध आयोजनों और लोकसंस्कृति के विविध रूपों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करती है। जिस प्रकार योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण अपनी नटखट लीलाओं से ब्रजवासियों को मंत्रमुग्ध करते थे उसी प्रकार हमारे आयोजनकर्ता साथी भी विविध आयोजनों प्रदर्शन से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम* ने आह्वान करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए और खेलकूद में हार-जीत चलती रहती है। इस लिए हारने वाले टीम को जीतने वाली टीम से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए साथ कहा कि खेलकूद से बच्चों का ध्यान नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहता है इसलिए मन लगाकर खेल को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।

बिन्द्रानवागढ़ पुलिस चौकी प्रभारी यदुराज ठाकुर ने कहा कि* कबड्डी हमारी प्राचीन खेलों में से एक है जिसकी लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों से आयोजनकर्ता साथियों के लगातार प्रयासों से पुनर्प्रतिष्ठित होती जा रही है जिससे इस पुराने खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर प्रकाश ठाकुर, हरीश देवांगन, अजय वाजपेयी,हेमंत कोमर्रा,लक्ष्मण यादव,विनोद ठाकुर, नरेंद्र ध्रुव,गज्जू पुजारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी, आयोजन समिति के सदस्य,ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भागसिंह ठाकुर ने किया।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।