छेरछेरा पुन्नी 17जनवरी2022 को आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह पाटन हेतु मुख्य आतिथ्य के लिए मुख्यमंत्री को दिए आमंत्रण-

“तहसील सतनामी समाज पाटन ने मुख्यमंत्री को समाज की भावनाओं-अपेक्षाओं से अवगत कराते जल्द समाधान मांगे”

छेरछेरा पुन्नी 17जनवरी2022 को आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह पाटन हेतु मुख्य आतिथ्य के लिए मुख्यमंत्री को दिए आमंत्रण-

तहसील सतनामी समाज पाटन के तत्वावधान में आयोजित स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह एवं आदर्श विवाह में मुख्य आतिथ्य हेतु आमंत्रित करने समाज प्रमुखों का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सोहन बघेल के नेतृत्व में विगत 5जनवरी को मुख्यमंत्री से रायपुर मुख्यमंत्री निवास में भेंट किए।जिस पर मुख्यमंत्री ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए आतिथ्य से जल्द अवगत कराने की बात कही एवं समाज से परिस्थिति अनुरूप आयोजन हेतु अपील किए।

इस अवसर पर पाटन तहसील सहित छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत सतनामी समाज के संवैधानिक हक- अधिकारों, विचारों एवं भावनाओं से अवगत कराते, जल्द समाधान की अपेक्षा के साथ मांग पत्र भी सौंपे गए।

जिनमें प्रमुख रूप से-

जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व-
अजा वर्ग को जनसंख्या अनुपात में आरक्षण देने शीघ्र आरक्षण एक्सटेंशन बिल विधानसभा में पारित करने जैसे अन्य उचित पहल शीघ्र किया जाने।

पदोन्नति में आरक्षण एवं बैकलाग भर्ती-
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अजा वर्गों का शासकीय संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। जिसको पूरी करने पदोन्नति में आरक्षण एवं बैकलाग भर्ती किए जाने।

अजा वर्ग के आय सीमा ढाई लाख से अधिक पर शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं को बढ़ाते हुए समान्य वर्ग के गरीब के लिए तय आठ लाख से अधिक करने छत्तीसगढ़ राज्य में उचित पहल किए जाने।

नवीन विधानसभा भवन का नामकरण मिनी माता के नाम से किए जाने।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला का नामकरण संत गुरू घासीदास जिला किए जाने।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में आरक्षण रोस्टर-
प्रदेश में संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के शासकीय स्कूलों में अजा वर्गों के अधिकारो को संरक्षित करने, प्रदेश स्तर से एक समान भर्ती प्रक्रिया बनाकर राज्य,संभाग व जिला स्तर से पद अनुरूप आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए जल्द लागू किए जाने।

प्रदेश में नौकरियों में इंटरव्यू को समाप्त कर योग्यता के अंक या लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती करने।

पुलिस भर्ती या अन्य नौकरी में अनुसूचित जाति को भी विशेष छूट का लाभ पूर्व की भांति जारी रखने।

डिजिटल सर्टिफिकेट का सरलीकरण-
जाति प्रमाण पत्र को डिजिटल सर्टिफिकेट रूप में जारी करने के नाम पर परेशानियों को दूर करने सरलीकरण करते हुए पुराने प्रमाण पत्र को ही सक्षम अधिकारी से डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने।

अम्बेडकर पार्क/चौंक-
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के बहुमूल्य योगदान को सम्मान देने पाटन सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के जिला व तहसील मुख्यालय में अम्बेडकर/संविधान पार्क या चौंक का निर्माण नामकरण करने प्रमुख रहे।

प्रतिनिधि मंडल में तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल, सचिव कौशल रात्रे, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद देशलहरे, महासचिव दिनेश टंडन सेक्टर, अध्यक्ष दिलीप टंडन, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दानेश मारकण्डे, शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, अंकेश महिपाल, बलदेव बंजारे, मूसन धृतलहरे शामिल थे ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।