✍️ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ के प्रधान संपादक संतोष देवांगन जी को सीएम हाउस में सम्मान किया गया ।
बतादे की श्री देवांगन जी पत्रकारिता क्षेत्र में 1993 में देशबंधु, नवभारत में प्रेस फोटोग्राफर से शुरुआत की। और समय के साथ प्रिंट मीडिया में कार्य किया । सन 2000 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अर्धेंदु राय के साथ स्टार न्यूज़ पर कार्य किया, और लगातार कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर दिल्ली में भी सेवा दिये ।
श्री संतोष द्वारा अब तक लगातार पत्रकारिता में जनहित मुद्दों पर ज्यादा कार्य किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आज जहा मुख्यमंत्री निवास में पत्रकारों का सम्मान किया गया वही संतोष देवांगन को सीएम बघेल द्वारा मीडिया सिटी में 2000 दो हजार एस्क्वीयर फीट जमीन प्रदान किया गया जिससे मीडिया जगत में खुशी की लहर छाई हुई है ।
वही इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य के लिये छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारियों का कुमार संतोष देवांगन ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
प्रेस वार्तालाप पर “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के प्रधान संपादक ने बताया कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा सीएम हाउस में हमारे पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया इसके लिए “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” परिवार सभी को ढेर सारी बधाई देता है।
इस स्वर्णिम अवसर के लिए शुभकामनाएं देने वाले ” रणभूमि कौशल्या भूमि कालचक्र 365 चैनल के प्रधान संपादक छत्तीसगढ़िया प्रवीण देवागन जी ,छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के गरियाबंद संवाददाता किरिट ठक्कर जी जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश , सहित “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के सभी रिपोर्टर और शुभचिंतको द्वारा शुभकामनाएं दी हैं




