छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के आयोजन से आम जनता उत्साहित नजर आए

रानीतराई:  पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत असोगा में  छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक का आयोजन राजीव युवा  मितान क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न खेलों का अयोजन हुआ जिसमें स्कूली बच्चों और ग्रामीणो ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम मे ग्राम के सरपंच श्री अशोक रिँगवानी उप सरपंच श्री रमेश टंडन भुतपूर्व सरपंच सिताराम मंडावी राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष सतीश वर्मा कोषाध्यक्ष संतोषी साहू, सचिव् दीपक कोसे भगवति साहू हरिश चौपड़िया, मोक्ष हरिश,दिनेश कोसरे और स्कूल के सभी शिक्षक् गण उपस्थित थे । समस्त ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह था।

वही राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि गांव में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन भूपेश सरकार की निर्णय का जनता के द्वारा स्वागत किया गया इस तरह के आयोजन से ग्रामीण खेलों का छत्तीसगढ़ी खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा और अपने परंपरिक खेल को खेल कर महिला पुरुष और बच्चे बहुत उत्साहित नजर आए हैं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।