अरसनारा मे स्वछता व वृक्षारोपण कर गाँधी एवं शास्त्री जयंती मनाया गया
रानीतराई: पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा मे 02 अक्टूबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी कि जयंती पर सुबह से ग्राम के चौक चौराहों मे जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठजन, महिला समूह, स्वच्छाग्राही महिला समूह, नेहरू युवा केंद्र के युवतीयों द्वारा सफाई अभियान किया गया।गाँधी चौक मे महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा मे मल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। साथ ग्रामवासियों द्वारा ग्राम के लोहरसी मार्ग मे वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने ग्रामवासियों को महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती की हार्दिक बधाई दिया और कहा कि हमें इन महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर अपने जीवन मे उतरना ही सही अर्थो मे श्रद्धांजलि होगा। गाँधी जी ने देश का अंग्रेजो कि गुलामी से स्वतंत्र कराने मे आजादी कि लड़ाई मे अपने आप को अर्पण कर दिया। गाँधी जी के सपना स्वच्छ भारत समृद्ध भारत कि परिकल्पना को साकार करते हुए ग्राम मे स्वच्छता कैरी किया गया।लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के द्वितीय प्रधानमन्त्री के रूप मे स्वेत क्रांति लाकर दूध को बढ़ावा दिया। किसानी के क्षेत्र मे हरित क्रांति को लाकर उत्पादन के क्षेत्र मे क्रांति लाया। जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत को एक सूत्र मे बांधकर एकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर् जयप्रकाश साहू, पंच अश्वनी हिरवानी, मिलन साहू, बोधनदास मानिकपुरी, कोमल वैष्णव, ईश्वरकमल साहू,अर्जुन साहू, विजय साहू, महेंद्र वर्मा, मंथीर साहू, रमेश वर्मा, मुकेश निर्मल, ललित साहू, नोहर साहू, रामाधार कौशिक,बिहारी वर्मा, तुकेश्व्रर साहू, लोकेश साहू, तनमय धुरंधर, कांति साहू, बिंदु साहू, ज्योति यादव,शैलेन्द्रि साहू, सावित्री साहू, भानबती साहू, संगम वर्मा, सुषमा वर्मा, रुपाली यादव, रेशमा साहू, जिज्ञासा साहू, पुष्पांजलि साहू, पूनम साहू एवं ग्रामवासीजन उपस्थित हुआ।





