गेडी़ चढ़कर धरना स्थल में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन हरेली पर्व पर किया पारम्परिक पूजन अर्चन

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

अमलीपदर-छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार हरेली पर्व के अवसर पर और अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के चौथे दिन के आंदोलन में उपखंड अमलीपदर धरना स्थल में पारम्परिक विधि विधान से रापा कूदाल और गेडी़ का पूजा अर्चना किया गया!तथा शिक्षक अवतार सिन्हा एवं कर्मचारियों ने गेडी़ चढ़कर प्रदर्शन किया!तथा महंगाई भत्ता और गृह भाडा़ भत्ता की मांग को लेकर आंदोलन के चौथे दिन छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनरतले विकासखंड मैनपुर के उपखंड अमलीपदर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभाग के कर्मचारीयों ने धरना स्थल में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की!और अपने प्रमुख मांग महंगाई भत्ता और गृह भाडा़ भत्ता जैसे दो सूत्रीय मांग को के लिए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए खूब नारेबाजी किया!ज्ञात हो कि आंदोलन के चौथे दिन सैकड़ों की संख्या में अधिकारी अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल में डटे रहे!फेडरेशन संयोजक मंडल में प्रमुखरूप से वरूण चक्रधारी,देवशरण साहू, हेमन्त सिन्हा,अयोध्या राम टाडिया,रूद्र प्रसाद त्रिपाठी,लोकेन्द्र अवस्थी उमेश श्रीवास,कमलकिशोर ताम्रकार,सुभाष पाण्डेय,जयमल यादव दिलीप सिन्हा,भागीरथी नागेश, जयप्रकाश नागेश,मदन मिश्रा,तेज कुमार सिन्हा जगन्नाथ सोनवानी किशोर मिश्रा,तीरथ राम श्रीवास लैबानो खरसैल,किशन राम साहू यशवंत साहू,सुनील सुर्यवंशी भोला सिंह मांझी,मिलाप यादव, सतीश वर्मा,नीलाधर प्रधान, कमल सिंह मांझी,सुनील अवस्थी,डिगेश देवांगन भुवेंद्र साहू,राजेश राव सिन्धे,वीरेंद्र यादव,लक्ष्मीकांत दूबे देवनाथ पावडे,कृष्ण कुमार जितेंद्र नागेश,पितम्बर पाडे़ संतोष गुप्ता,वीरेंद्र ठाकुर,कैलाश ठाकुर,हुलार सिंह यादव, परमेश्वर बघेल,तथा मोर्चा से मोनिका पाण्डेय प्रमिला सिन्हा,गीता ठाकुर द्रौपदी मरकाम,प्रेम शीला साहू अनिता ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे!

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।