गिरौदपुरी तीर्थधाम दर्शनार्थि भक्तो का चन्दन अभिनन्दन कर किया जायेगा स्वागत
प्रतिवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ की धरोहर चंदन माटी गिरौदपुरी तीर्थधाम में तीन दिवसीय संत समागम मेला उत्सव का मुख्य आयोजन वर्ष 2022 में 7 मार्च 8 मार्च 9 मार्च तक किया जा रहा हैं।
जहाँ महान संत शिरोमणि आध्यात्मिक गुरु घासीदास बाबा जी के प्रति आस्था लेकर गुरु दर्शन करने विशाल सतनामी समाज के अनुयायी बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों से पहुचते हैं।
सतनामी समाज कुम्हारी के “पान प्रतिष्ठा कार्यक्रम” के आयोजक अश्वनी देशलहरे जी ने बताया कि कुम्हारी नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए विभिन्न गाँवो से सतनामी समाज के अलावा अन्य समाज से भी लोग मानव मानव एक समान का श्रद्धाभाव को चरितार्थ करते हुए उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में गिरौदपुरी धाम दर्शन करने जाते हैं।
जहां पर जाने वाले तीर्थकरों का चन्दन लगा कर स्वागत अभिनन्दन किया जाना है।
समस्त सतनामी समाज के सदस्यों द्वारा नगर पालिका परिषद कुम्हारी (हनुमान जी की मंदिर) के पास सतनाम मंगल भजन मण्डली की प्रस्तुति के साथ दर्शनार्थियों के लिये स्वल्पाहार जलपान की व्यवस्था रखी जायेगी।स्वागत सम्मान के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्य भी होंगे।




