खेत में मिला अज्ञात महिला की जला हुआ शव, मामला हुआ दर्ज

महासमुंद : जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांशीपाली में अज्ञात शव के मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है, पुलिस ने यह  बताया कि हत्या का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है, पुलिस ने यह बताया कि किसी अज्ञात महिला की गला दबाकर हत्या की कर दी गई है, तथा साक्ष्य छुपाने के लिये शव को जलाया गया है।



जानकारी के मुताबिक  11 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे सरायपाली से सरसींवा जाने वाली मार्ग के पास रूकमण निषाद के खेत में रखे पैंरे में एक अज्ञात महिला की जली हुई शव मिली गई थी, बता दे की इस मामले में मृतिका कहा की है एवं घटना का कारण और आरोपी अज्ञात है, मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302,201 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।