अमलीपदर 84 गांव के हृदय स्थल श्री जगन्नाथ मंदिर में पवित्र पुत्रदा एकादशी महाआरती व भव्य पूजन हुआ संपन्न

✍️जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर जगन्नाथ मंदिर में पवित्र पुत्रदा एकादशी श्री जगन्नाथ मंदिर में किया गया महा आरती 84 गांव के हृदय स्थल श्री जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य पूजन जिसे धर्म नगरी के नाम से भी क्षेत्र में जाना जाता है आज 84 गांव के हृदय स्थल जगन्नाथ मंदिर पवित्र पुत्रदा एकादशी में जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ जी भव्य आरती किया गया ज्ञात हो आप सभी को पवित्र श्रावण मास चल रहा है और आज संजोग बना हरि हर का एक साथ पूजन का आज विशेष दिवस बना आज क्योंकि आज श्रावण सोमवार का अंतिम सोमवार है और आज ही पवित्र पुत्रदा एकादशी है जोकि हरिहर का एक साथ पूजन का महत्व भी बताता है क्योंकि नारायण एवं महादेव में किसी प्रकार की भिन्नता नहीं है इस अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य रामानुज युवराज पांडे जी द्वारा आज महाप्रभु का विशेष रुप से साज सज्जा सिंगार किया गया एवं महाप्रभु का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ आज इस पवित्र पुत्रदा एकादशी हुए भगवान का श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर में भव्य पूजा पाठ एवं महाआरती हुआ क्षेत्र के समस्त कालिया भक्त महा आरती में सम्मिलित होकर के भगवान श्री जगन्नाथ जी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया भागवताचार्य कथावाचक रामानुज आचार्य पंडित युवराज पांडे जी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ कॉम को बताया कि पवित्र श्रावण मास में पडने वाली पवित्र पुत्रदा एकादशी मनोरथ को पूर्ण करने वाली व्रत है इसके करने मात्र से भगवान श्री जगन्नाथ भक्तों के समस्त को मनोरथ को पूर्ण करते हैं तथा ऐश्वर्या बल बुद्धि एवं संतान प्रदान करते हैं समस्त पापों को नष्ट कर देने वाली पुण्य व्रत है जो 1 वर्ष में पड़ने वाला 24 एकादशी निरंतर रहता है उसके समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं एवं वह अर्थ धर्म काम मोक्ष प्राप्त करता है श्री जगन्नाथ जी की कृपा से इस प्रकार श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर में हर एकादशी को महाप्रभु का नव भेष महाआरती होता है जिसका दर्शन मात्र से समस्त पाप क्षण मात्र में ही नष्ट हो जाते हैं

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।