Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक का मोबाइल हुआ ब्लास्ट, मौके पर युवक की मौत

धमतरी : मौत भी कई रास्तों से आती है, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे ही एक मामले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक का मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना धमतरी जिले के भटगांव की है। स्थानीय रहवासी रोहित सिन्हा काम से लौटने के बाद रात में अपने घर के पीछे बाड़ी में लगाए जा रहे टाइल्स का काम देखने के लिए गया हुआ था।

यह भी पढ़े :- जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को लक्ष्मण राजपूत ने दी बधाई…

उसी  दौरान तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसका मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया, और युवक जमीन पर गिर पड़ा। बिजली गिरने की तेज आवाज़ सुनकर परिजन वहां मौके पर पहुंचे। युवक की हालत को देखते हुए पड़ोसियों की मदद से शीघ्र एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े :- महामंत्री पद से घनश्याम को किया गया पदमुक्त, अब कृष्ण कुमार होंगे लोधी समाज के नए महामंत्री, बैठक में हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

यह भी पढ़े :- आज बारिश फिर तेज हवा के साथ होगी बारिश, अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी

यह भी पढ़े :- “एक राष्ट्र एक चुनाव” पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपनों को करेगा साकार – ब्रजेश बिचपुरिया

यह भी पढ़े :- 2 पटवारी निलंबित, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर

Exit mobile version