Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुलिस की पूछताछ के बाद युवक ने लगाई फांसी. लेकिन क्यों… ?

कवर्धा ; थाने में पूछताछ के बाद एक युवक अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उस पर एक लड़की के अपहरण का संदेह था, जिसके चलते उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक के साथ मारपीट की। बता दे की मामला झलमला थाना क्षेत्र का है। झलमला थाना क्षेत्र से 4 दिसंबर की रात करीब 10 बजे 13 साल की लड़की लापता है। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है।

मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने 5 दिसंबर को बारेलाल पिता चंदुवा गोंड (28) निवासी ग्राम पटुवा (मप्र) को पूछताछ के लिए थाने लाया था। पूछताछ के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिए थे। लेकिन दूसरे ही दिन सुबह युवक अपने घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। आरोप है पूछताछ के दौरान थाने में युवक से मारपीट की गई थी, जिसके चलते परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, यह जांच का विषय है।

झलमला थाने के टीआई सुनील खेस ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में मृतक बारेलाल गोंड संदिग्ध था। पूछताछ के दौरान उसने लड़की को भगाना स्वीकार किया था, लेकिन जंगल में उससे बिछुड़ जाने की बात बताई है। पुलिस ने युवक के साथ किसी भी तरह की प्रताड़ना या मारपीट से इंकार किया है।

Exit mobile version