संतोष देवांगन, पाटन : दुर्ग जिला के पाटन ब्लाक अंतर्गत धूमा गांव में आज युवक की करंट लगने से मौत हो गई। धूमा गांव में घर पर ज्वारा का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। बोरिद गांव का रहने वाला युवक टेंट हाउस में काम करता है। वह माइक के लिए ऊपर चढ़ा था।
वहीं माइक लगाने के दौरान युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे युवक नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे ‘डायल 112’ की वाहन से अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगो ने बताया की घटनास्थल पर ही युवक की मौके पर मौत हो गई थी। युवक टेंट हाउस में काम करता था। मृतक का नाम सुनील ठाकुर (32वर्ष) है, ग्राम बोरिद का निवासी।





