Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवा कांग्रेस नेता ने किया युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, युवती ने लगाए गए गंभीर आरोप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव है। पीड़ित युवती ने थाने में इस मामले की शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया कि, 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह पूरा मामला दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर (Durg ASP Sukhnandan Rathore) ने बताया कि, एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। इस केस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, युवती ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात भिलाई निवासी मो. आमिर सिद्दकी (35 वर्ष) से हुई थी। आमिर ने युवती से शादी करने का वादा किया था, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसके बाद भी आमिर और लड़की साल वर्ष 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। इस दौरान आमिर ने समय-समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

प्रेगनेंट होने पर कराया एबॉर्शन

युवती का आरोप है कि, गर्भवती (Pregnant) होने पर युवक ने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एबॉर्शन करा दिया। और कुछ दिन पहले लड़की को पता चला कि आमिर किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने फिर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती जब शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। जिसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version